खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रेमी-प्रेमिका की रायपुर स्टेशन में तलाशी ली गई इस दौरान 6 लाख का गांजा जब्त किया गया। थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुड़गियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेटफार्म न. 07 के बाहर पार्किंग में 01 महिला एवं पुरुष अपने पास बैग में गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा रेलवे पुलिस फोर्स (आर.पी. एफ) के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियो की पतासाजी करते हुये व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद तथा हेमलता कैवर्त्य होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से बैग में गांजा रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपस में प्रेमी-प्रेमिका बताने के साथ -साथ गांजा को खरियार रोड से लाकर प्रयागराज तस्करी करना बताया गया है।
जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा तथा 02 नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमती लगभग 6,77,800/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
1. राजेंद्र प्रसाद पिता रामबहादुर उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोचारा खास थाना सैनी जिला कौशांबी उत्तरप्रदेश
2. हेमलता कैवर्त्य पति देवकुमार कैवर्त्य उम्र 30 साल निवासी ग्राम कारगिरोड थाना कोटा जिला बिलासपुर हाल पता थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


