KWNS -प्रिया पाठक , रायपुर l छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 26 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है।
भाजपा ने इस बार पैनल तैयार करते समय जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है। पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देते हुए कुल सात नामों को प्रस्तावित किया है।
ये नाम शामिल
हाईकमान को भेजे गए पैनल में जिन नेताओं के नाम शामिल हैं, उनमें —
नवीन मार्कंडेय
कृष्णमूर्ति बांधी
किरण बघेल
गौरीशंकर अग्रवाल
प्रबल प्रताप जूदेव
सरोज पांडे
नारायण सिंह चंदेल
जातिगत समीकरण साधने की कोशिश
पार्टी सूत्रों के अनुसार, SC वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को पैनल में स्थान दिया गया है। सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं OBC वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल किया गया है।
भाजपा का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि पार्टी सामाजिक संतुलन और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर उम्मीदवार चयन की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
कांग्रेस में अभी मंथन जारी
दूसरी ओर कांग्रेस में फिलहाल संभावित उम्मीदवारों को लेकर केवल चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पैनल या नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में भाजपा ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए चुनावी तैयारियों में बढ़त ले ली है।
राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए होने वाला चुनाव आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति को और गर्मा सकता है।


