खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और 240 नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। यह भव्य आयोजन जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री साय नवदंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी भी देंगे। इस आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


