खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मदद मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहू ने बताया कि अभियान की शुरुआत जिला चिकित्सालय स्थित 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में 14 वर्षीय किशोरी कुमारी प्रीति साहू को एचपीवी वैक्सीन लगाकर की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीकाकरण अभियान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया जा रहा है। 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल मुंगेली के प्रथम तल पर प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक, सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरिश कुर्रे ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रभावी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के अंतर्गत जिले की उन किशोरियों को शामिल किया जा रहा है जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन 15 वर्ष पूर्ण नहीं किया है। आयु के सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या स्कूल का पहचान पत्र मान्य होगा। पहचान पत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र भी स्वीकार किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि एचपीवी वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में टीका अवश्य लगवाएं।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


