खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में अब जिला प्रशासन ने बास्तानार विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जन चौपाल लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व में लोहंडीगुड़ा और बकावंड विकासखंडों में सफल आयोजनों के बाद अब यह जन चौपाल बास्तानार विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाएंगी। बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार आगामी 12 मार्च को बास्तानार की 34 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंपी गई है, जो सुबह 10 बजे से ही अपने आवंटित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण, मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार, हर घर नल-जल और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन का गहन निरीक्षण करना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी न केवल स्कूलों, आंगनबाड़ियों, उचित मूल्य की दुकानों और स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा करेंगे, बल्कि वहां दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई का भी विशेष जायजा लेंगे। व्यवस्था को पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए यह निर्धारित किया गया है कि निरीक्षण के पश्चात दोपहर 2 बजे पंचायत नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करेंगे।
दिन भर की गतिविधियों और प्राप्त फीडबैक की गंभीरता को देखते हुए, उसी दिन शाम 4.30 बजे जनपद पंचायत मुख्यालय में कलेक्टर द्वारा समीक्षा बैठक ली जाएगी, जिसमें सभी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस अभियान के लिए जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित प्रपत्र में अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत की शिकायत शाखा में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


