Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    July 9, 2026

    उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
    • उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से
    • मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
    • वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
    • IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
    • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
    • अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
    • बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांकेर में दरिंदगी: लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती कार से फेंका
    बस्तर

    महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांकेर में दरिंदगी: लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती कार से फेंका

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 8, 2026No Comments41 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। आज विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चलती कार से इसे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कोरर थाना क्षेत्र का है।
    मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला अपने इलाज के लिए कांकेर गई थी। शाम को भानुप्रतापपुर लौटने के लिए वह माकड़ी तिराहा पहुंची और किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार वहां पहुंची, जिसमें महिला सहित तीन यात्री सवार हो गए। भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले कार से दो यात्री उतर गए। इसके बाद महिला को अकेला पाकर चलती कार में सवार दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाने लगी।
    इस बीच जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को भानबेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने सभी थानों को अलर्ट करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध कार हटकर्रा इलाके में देखी गई है। सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तगड़ी घेराबंदी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।
    कोरर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इस कार को धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी किया था। कार चोरी के मामले में धमतरी पुलिस भी कोरर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पोया निवासी हरनपुरी थाना कोरर और एक नाबालिग को न्यायालय में पेश किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज

    July 9, 2026

    घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन

    July 8, 2026

    नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद

    July 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,329

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,252
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    By Khabar WorldJuly 9, 20261

    पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर बौखलाया पति खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी…

    उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…

    July 9, 2026

    वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

    July 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    July 9, 2026

    उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…

    July 9, 2026

    वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

    July 9, 2026

    IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला

    July 9, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’

    July 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.