खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा तैयार कर रहे दो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इसके बाद पूरी फसल की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि, यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। यहां मक्के की पंक्तियों के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे।
Trending
- आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं


