खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में भारी अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। जांच में करोड़ों रुपये के धान के गायब होने की पुष्टि हुई है। गंभीर लापरवाही के चलते संग्रहण केंद्र प्रभारी नीतीश पाठक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वहीं जांच दल ने मामले में कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया गया है।
दरअसल, सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में पिछले वर्ष विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से करीब 65 हजार क्विंटल धान लाकर संग्रहित किया गया था। लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में मौके पर केवल 11 हजार क्विंटल के आसपास धान ही पाया गया। करीब 53 हजार क्विंटल धान कम मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपए है। इस मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। यह कार्रवाई खाद्य, सहकारिता, मंडी इत्यादि की संयुक्त टीम ने की है।
खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 53,639 क्विंटल धान कम पाया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 17 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। खाद्य विभाग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रिकॉर्ड के अनुसार केंद्रों पर 65,287 क्विंटल धान होना चाहिए था, लेकिन मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान केवल 11,648 क्विंटल धान ही उपलब्ध मिला है।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


