खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा रैकेट पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा टीम ने बड़ी कार्रवाई की हैं ऑनलाइन सट्टा के एक प्रकरण में 10 आरोपियों से 10 नग स्क्रीन टच मोबाइल और 40 हजार नगद रकम जप्त किया है।
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने बताया कि बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बेमेतरा निवासी महेंद्र सोनी के द्वारा बीटीआई ग्राउंड कोबिया में मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल में सट्टा खेला जा रहा है, सूचना के आधार पर रेड करवाई की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलते पकड़ा गया पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है ये सभी आरोपी बेमेतरा जिला के निवासी हैं जिनपर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


