खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी से बीमा पॉलिसी के नाम पर 38 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीमा पॉलिसी में ज्यादा लाभ का लालच देकर कर्मचारी को फंसाया था। भिलाई के सेक्टर 4 के रहने वाले संतोष कुमार ने भट्टी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि वे बीएसपी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सिविक सेंटर के एक बीमा कार्यालय में पॉलिसी कराई थी, जिसकी अवधि वर्ष 2022 में पूरी हो गई है। पॉलिसी क्लोज करने बीमा केंद्र पहुचे थे, जहां फॉर्म भरने में परेशानी होने पर उन्होंने सेक्टर 6 के रहने वाले के. देवासहायम से मदद ली, जहां उसने खुद को बीमा एजेंट भी बताया। दोनों में मेल जोल बढ़ गया। इसी दौरान के देवासहायम ने संतोष को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न वाली पॉलिसियों की जानकारी दी और अच्छे रिटर्न का झांसा दिया।
इसके बाद संतोष ने देवसहायम को 14 लाख रुपए का चेक दे दिया, इतना ही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों का बीमा करने के नाम पर भी 17 लाख 30 हजार भी दे दिए। इसके अलावा सुपर बाजार से 7 लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदवाए। जब संतोष कुमार ने पॉलिस की जानकारी मांगी तो देवासहायम ने उन्हें पॉलिसी के लिए टालमटोल करना शुरू कर दिया। वहीं संतोष के चेक से पैसे भी आहरण कर लिए, जिसके बाद संतोष कुमार ने भिलाई भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई और तमाम साक्ष्य और दस्तावेज सौंपे।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तमाम दस्तावेज और सबूतों के आधार पर विवेचना शुरू की। वहीं सेक्टर 6 निवासी दो आरोपियों के रवि कुमार और के राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Trending
- सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना
- जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
- अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक
- अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
- सेवा संकल्प अभियान – रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – सोनमणि बोरा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


