खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भोपालपट्टनम क्षेत्र में सोशल पुलिसिंग की पहल के तहत पुलिस की टीम गांव-गांव पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित कर रही है, उनकी समस्याएं सुन रही है और मौके पर समाधान का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े के मार्गदर्शन में बारेगुड़ा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पेटा गोगड़ा, रेड्डीपल्ली और सकनापल्ली में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं थाना प्रभारी के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनकर निराकरण की दिशा में आश्वासन दिया गया। बारेगुड़ा में स्थापित मोबाइल टॉवर के बंद होने की समस्या भी ग्रामीणों ने उठाई। इस पर थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने संबंधित विभाग को प्रकरण अग्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही। बैठक में नक्सल उन्मूलन अभियान, जनसंवाद, टोनही प्रताड़ना, ग्रामीणों की बुनियादी समस्याएं तथा साइबर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब वे अपनी समस्याएं बेझिझक साझा कर पा रहे हैं। सोशल पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस न केवल सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि सामाजिक समरसता और विश्वास का मजबूत आधार भी तैयार कर रही है। यह पहल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग की नई दिशा तय कर रही है।
Trending
- कोरबा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 6 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव
- भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल
- लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी
- शिक्षा व्यवस्था शर्मसार- नशे में हेडमास्टर ने स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


