खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक गर्व की खबर सामने आई है। भैरमगढ़ के रहने वाले अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि नक्सल प्रभावित और सुविधाओं के अभाव वाले क्षेत्र से निकलकर अंकित सकनी यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले पहले युवा बताए जा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले और परधान समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सर्विस परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में भैरमगढ़ निवासी अंकित सकनी ने 816वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। अंकित सकनी, सकनी चन्द्रया के पुत्र हैं। उनके पिता सकनी चन्द्रया और माता जमुना सकनी लंबे समय से राजनीति से जुड़े रहे हैं। बीजापुर जिला लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां शिक्षा और अन्य बुनियादी आसुविधाओं की भी सीमाएं रही हैं। ऐसे माहौल में अंकित सकनी की यह सफलता और भी खास मानी जा रही है। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की है। अंकित का कहना मेरा प्रेरणा माता पिता और समाज के साथ प्रशासन का साथ रहा।
अंकित की सफलता की खबर मिलते ही भैरमगढ़ और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बीजापुर के परधान समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर और दक्षिण भारत की आदिवासी परंपरा के साथ उनका स्वागत किया। समाज के प्रमुखों और परिजनों ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र से निकलकर अंकित की यह उपलब्धि पूरे समाज और जिले के लिए गौरव का विषय है।
माता-पिता और समाज के लोगों ने कहा कि अंकित सकनी अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। साथ ही सभी ने अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी मोबाइल के माध्यम से वीडियो कॉल करके अंकित को शुभकामनाएं और बधाई दिए।
Trending
- आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं


