खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का पीड़िया जिसे कभी नक्सली कैडरों के प्रशिक्षण मुख्यालय के रूप में जाना जाता था, अब पूरी तरह से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय आज गुरूवार काे जुड़ा जब पीड़िया में पहली बार एक मोबाइल संचार टॉवर स्थापना के साथ 15 गावों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी आई, जो वर्षों से अब तक अलग-थलग थे। मोबाइल संचार सेवा से आपातकालीन सेवाओं, शिक्षा और बाहरी दुनिया से पीड़िया काे जुड़ने का मौका मिलेगा।
उल्लेखनिय है कि 22 जनवरी 2025 को पिड़िया में 199 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस द्वारा सुरक्षा कैम्प की स्थापना ने क्षेत्र के सुरक्षा और विकासात्मक परिदृश्य में एक निर्णायक बदलाव की शुरुआत को चिह्नित किया। दुर्गम और अत्यधिक संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने शुरुआती और सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक पीड़िया और उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 60-70 आईईडी का पता लगाना और उन्हें नष्ट करना था। इसके साथ ही इस क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ना एक मील का पत्थर साबित हुआ है। गांव में एक बस स्टॉप स्थापित किया गया है। जिससे पहुंच में सुधार हुआ है। आस-पास की बस्तियों के लिए एक नियमित परिवहन बिंदु बन गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन अब पीड़िया से ही वितरित हो रहा है। इससे पहले ग्रामीणों को राशन के लिए गंगालूर तक यात्रा करनी पड़ती थी। अब पीडिया के आस-पास 15 गांव मोबाइल संचार सेवा से जुड़ गओ हैं।
Trending
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय


