खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंडारी मोड़ के पास पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, गश्त के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक संदिग्ध मालवाहक वाहन लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसके भीतर से भारी मात्रा में 40 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की मुस्तैदी या सघन चेकिंग को देखते हुए तस्कर पकड़े जाने के डर से वाहन को बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए होंगे। फिलहाल, सकरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनके मालिकों और तस्करी में शामिल नेटवर्क का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सघन जांच शुरू कर दी है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


