खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने है, जहाँ इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने बाथरूम की चौखट पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के निवासी लखनलाल साव के रूप में हुई है, जिसे घटना से महज एक दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, लखनलाल मानसिक रूप से परेशान था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लगातार अपने परिजनों से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। घटना के करीब आधे घंटे पहले ही उसकी पत्नी उससे मुलाकात करने पहुंची थी, जिससे उसने मोबाइल न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इस खौफनाक कदम को अंजाम दे देगा। जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को इस घटना की भनक लगी, परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जेपी आर्य (स्काई ब्लू शर्ट) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल प्रशासन इस दुखद मामले की हर पहलू से जांच करा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


