खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेपाल में स्वास्थ्य जगत के एक महत्वपूर्ण अभियान का आगाज हुआ । क्षेत्र की किशोरियों को भविष्य में होने वाले गर्भाशय के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एच.पी.वी.) वैक्सीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती मालती मौर्य उपस्थित रहीं । इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव ने वैक्सीन की तकनीकी जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए एच.पी.वी. टीका लगवाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह विशेष अभियान 24 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत वर्तमान में 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को यह वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
समारोह को संबोधित करते हुए सम्मानीय जन प्रतिनिधि ने सभी लक्षित बालिकाओं और उनके अभिभावकों का आह्वान किया कि वे इस टीके के महत्व को समझें और इसे लगवाने के लिए आगे आएं। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि आज का एक छोटा सा टीकाकरण हमारी बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ कल की नींव बनेगा । इस मौके पर सेक्टर प्रभारी श्रीमती आभा शाही, पर्यवेक्षक मोहन कश्यप, मितानिनें, स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व लाभार्थी बालिकाएं मौजूद रहीं। अभिभावकों ने भी शासन की इस पहल का स्वागत किया और अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाकर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया। यह तीन महीने का सघन अभियान क्षेत्र की हर पात्र बालिका तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ निरंतर जारी रहेगा।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


