खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 5 नक्सली कैडर एवं मिलिट्री कंपनी नंबर-5 की एक नक्सली सहित कुल 6 नक्सलियाें ने आज गुरूवार काे अपने साथ एक एसएलआर रायफल, दो 303 रायफल के साथ कांकेर एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पिछले 26 महीनों में 2700 से अधिक नक्सली कैडर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।
इसकी पुष्टि करते हुए कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि कांकेर जिला अंतर्गत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में आज गुरूवार काे राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 5 नक्सली कैडर में एसीएम मंगेश पोडियमी, एसीएम गणेश उइके, एसीएम राजे, एसीएम हिडमे मरकाम उर्फ सुनीता, एसीएम मंगती जुर्री एवं मिलिट्री कंपनी-5 के स्वरूपा उसेंडी ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। पुनर्वास हेतु आगे आए इन नक्सली कैडरों द्वारा कुल 3 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया गया है, जिसमें 1 नग एसएलआर तथा 2 नग .303 राइफल शामिल हैं। उन्हाेने बताया कि उक्त 6 नक्सली कैडर जिन्होंने पुनर्वास का मार्ग चुना है, उनके सामाजिक मुख्यधारा में पुनः एकीकरण तथा हथियारों की औपचारिक सुपुर्दगी आदि की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने एक बार पुन: शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई है। उन्होंने कहा कि जो कैडर शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आगे आएंगे, उन्हें पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


