खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 4 अप्रैल को पहली बार ‘गरुड़ा द राइडर्स क्लब’ की तरफ से बस्तर राइडर्स मीट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन लोग हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर की समृद्ध संस्कृति, खानपान और वेशभूषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही राइडर्स को बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों से रूबरू कराया जाएगा। आयोजन समिति ने इसके लिए जिले के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर खास ‘बस्तर दर्शन’ कार्यक्रम भी तैयार किया है। इस कार्यक्रम के दौरान बाइकर्स यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ सुरक्षित राइडिंग के फायदे भी बताए जाएंगे। वहीं राइडर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को प्रेरित करेंगे।आयोजन में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से 6263437809 और 7240839494 पर संपर्क कर सकते हैं।
बस्तर राइडर्स मीट 2026 का मुख्य आकर्षण में 1. बाइक शो और प्रदर्शनी में विभिन्न ब्रांड की आकर्षक बाइकों का प्रदर्शन, 2. राइडिंग शो में कुशल राइडर्स के रोमांचक स्टंट, 3. सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड, विंटेज और सुपरबाइक के लिए पुरस्कार,4. बस्तर टैलेंट शोकेस में स्थानीय कलाकारों और संगीतकारों की प्रस्तुति,5. सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद यह आयोजन बाइक प्रेमियों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं और बस्तरवासियों के लिए भी एक खास उत्सव होगा, जहां राइडिंग का जुनून और बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर एक साथ नजर आएगी।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


