खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। उनके चाहने वाले उनसे मिलने के लिए छिंदनार पहुंचेंगे, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। मिलने वालों की सूची पहले से तैयार कर ली गई है और केवल चयनित लोगों को ही मुलाकात का मौका मिलेगा। इसी सूची में सक्षम स्कूल जवांगा में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र मड़डाराम का नाम भी शामिल है। उसके साथ दो अन्य दिव्यांग छात्र भी सचिन से मुलाकात करेंगे। मड़डाराम इस खास मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित है। उसने सचिन से पूछने के लिए सवाल भी तैयार किए हैं। वह जानना चाहता है कि सचिन क्रिकेटर कैसे बने, उन्हें प्रेरणा कहां से मिली और दिव्यांग होने के बावजूद वह क्रिकेट में आगे कैसे बढ़ सकता है।
मड़डाराम वही बच्चा है, जिसका क्रिकेट खेलते हुए वीडियो कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। साल 2020 में सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि यह उनके दिल को छू गया। उन्होंने लोगों से भी इस प्रेरणादायक वीडियो को देखने की अपील की थी। वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया और देशभर में मड़डाराम की चर्चा हुई। विकासखंड के बेंगलुर पंचायत निवासी मड़डाराम पोलियो से ग्रस्त है। पैरों का विकास ठीक से नहीं हो पाया, लेकिन उसने अपनी कमजोरी को कभी बाधा नहीं बनने दिया। वह स्कूल ग्राउंड में दोस्तों के साथ नियमित रूप से क्रिकेट खेलता है। उसके पिता डोमा राम किसान हैं और परिवार साधारण परिस्थितियों में जीवन यापन करता है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


