खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी। कभी जिंदगीभर साथ निभाने का सपना देखने वाले प्रेमी जोड़े ने अचानक खौफनाक कदम उठा लिया। चोरहापड़ाव रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने एकसाथ कूदकर प्रेमी और प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर आज सुबह दो शव मिले हैं। घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है। सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर तहकीकात शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों प्रेमी होने की बात सामने आई है।
ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग का शव लहूलुहान हालत में मिला, जबकि युवक का शव बुरी तरह कटा हुआ था। जांच के दौरान शवों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों इसी बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे थे। मृतकों में एक युवक की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम के रूप में हुई है। वहीं दूसरे शव की पहचान डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में की गई है।
जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर यह कदम क्यों उठाया, इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जुटी हुई है। परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना
- जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
- अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक
- अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
- सेवा संकल्प अभियान – रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – सोनमणि बोरा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


