खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आगाज चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी मैदान में उतरकर जनता को अपने पक्ष में रिझाने की पूरी पूरजोर ताकत लगा रही है। जहां एक ओर सत्ता पक्ष में बैठी टीएमसी फिर से सरकार बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो दूसरी ओर भाजपा भी यहां पर सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को प. बंगाल चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि यहां पर गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसका प्रमुख डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बनाया गया है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा है कि लगातार केंद्रीय नेताओं का पश्चिम बंगाल प्रवास हो रहा है। सभी नेताओं के प्रवास के लिए टीम बनाई गई है, जिसमें HM अमित शाह के दौरे को लेकर मुझे भी ज़िम्मेदारी मिली है।
Trending
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती


