खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र तक बेहतर उपचार पहुंचाने के उद्देश्य से 19 अप्रैल को बालक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जा चुकी है । बैठक में पंजीयन काउंटर, वालंटियर व्यवस्था, पेयजल, भोजन, छाया और कूलर जैसी आवश्यक सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि ओरछा ब्लाक के दुर्गम क्षेत्रों में अभी से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है, ताकि गंभीर मरीजों को चिन्हित कर शिविर के दिन नारायणपुर लाया जा सके।
Trending
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन


