खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव, 14 मार्च । जिले के वनमंडल के नारंगी वन परिक्षेत्र में कोंडागांव जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर आरएफ-843 के जंगल में लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिससे हालात गंभीर हो गए। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जंगल में रखे लगभग 15 से 20 जलाऊ लकड़ी के चट्टे आग की चपेट में आ गए। आग की तीव्रता को देखते हुए वन विभाग ने आज शनिवार सुबह पहली बार दमकल वाहन को जंगल के अंदर तक पहुंचाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
इससे पहले जंगल के अंदर दमकल वाहन ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही संयुक्त डीएफओ, एसडीओ और रेंजर सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस समय जंगलों में आग लगने का खतरा अधिक रहता है, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आस-पास के वन क्षेत्रों और वन्यजीवों को भी नुकसान हो सकता है। फिलहाल वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Trending
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस
- छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक ‘झमाझम’ बारिश का दौर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल


