खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कवर्धा धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में गुमशुदा लोगों की पतासाजी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
उनके निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल (रापुसे) के साथ ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) द्वारा भी थाना प्रभारियों को लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पंडरिया में एक प्रार्थी द्वारा 11 फरवरी 2026 को अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी बेटी 10 फरवरी 2026 को घर से अचानक लापता हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया और नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी। पंडरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन की और संभावित स्थानों पर जांच की। करीब 12 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की, जिसमें पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य और बयान दिए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान विक्रम सारथी पिता दयाराम सारथी, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-02 सारथी मोहल्ला पंडरिया, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के रूप में हुई। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार 7 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


