खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से स्वयं के घर से चोरी करवाने का मामला सामने आया है। मोहल्ले के तीन युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनआरोपियों अजीम खान (21 वर्ष), फैजल खान (25 वर्ष) और मदनी मेमन (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर कार्यवाही के उपरांत आज मंगलवार काे आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायीक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया है।
कांकेर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाबालिग बेटे को कुछ युवकों ने बहला-फुसलाकर घर में रखे जेवर और नगदी चोरी करवाकर बेच दिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने तीनाें आराेपियाें अजीम खान (21 वर्ष), फैजल खान (25 वर्ष) और मदनी मेमन (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने नाबालिग को घुमाने-फिराने और खर्चा देने का लालच दिया था। नाबालिग ने लगभग दो माह के दौरान घर के लॉकर से बार-बार जेवर और नगदी निकालकर उन्हें दिए। ईद के दौरान मां ने लॉकर खाली देखा तो उसे पूरी घटना का पता चला। नाबालिग ने बताया कि चोरी किए गए सामान में सोने के झुमके, टॉप्स, चेन-लॉकेट और अंगूठियां शामिल थीं। नाक की फुल्ली और मंगलसूत्र भी चोरी हुए थे। चांदी के पायल, बिछिया और चाबी गुच्छा भी ले जाए गए। लगभग एक लाख रुपये नगद भी चोरी हुए थे। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुछ सामान बरामद किया है। अजीम खान से 30 हजार रुपये, एक जोड़ी पेंट, शर्ट और चप्पल मिले। फैजल खान से एक आईटेल कंपनी का मोबाइल और मदनी मेमन से एक रियलमी का मोबाइल तथा चांदी का ब्रेसलेट बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैजल खान के खिलाफ थाना कांकेर में पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
Trending
- आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं


