khabarworld24.-रायपुर। प्रदेश से नक्सल समस्या को पूरी तरह ख़त्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही साय सरकार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा हैं। गृहमंत्री शर्मा ने आंकड़े पेश करते हुए कहा हैं कि बातचीत के माध्यम से नक्सली समस्या का हल होना चाहिए यह हमारे साय सरकार की कोशिश है और इस पर काम चल रहा है। विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 122 नक्सली को मार गिराया गया हैं। 415 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया हैं जबकि 423 की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया, बीजापुर में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली, 1 लाख के इनामी मलिशिया सदस्य को मार गिराया गया हैं। इसके साथ ही 5 लाख की इनामी महिला नक्सली को वर्दी में पकड़ा गया हैं। दंतेवाड़ा जिले में 10 लोगों ने और माओवादियों ने आत्म समर्पण किया हैं। विजय शर्मा ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतज़ार हैं जब आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या गिरफ्तार किये गए नक्सलियों की संख्या ज्यादा होगी। उनकी सरकार बातचीत के माध्यम से नक्सली समस्या का हल चाहती हैं। यह हमारे साय सरकार की कोशिश है। इस पर काम चल रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

