खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों की क्लास ली। SSP विजय अग्रवाल ने क्लास में क्राइम से जुड़े मामलों में जरुरी टिप्स दिए। उन्होंने ट्रेनिंग में घटनास्थल पर ही बिना गलती के दस्तावेज और सबूत तैयार करने का तरीका बताया। इसके साथ ही ओवरराइटिंग से बचने की सलाह दी।
यह ट्रेनिंग कार्यक्रम पुरानी पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन में हुआ। SSP ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में कानूनी प्रावधानों का अक्षरशः पालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में छोटी-सी गलती भी पूरे प्रकरण को कमजोर कर सकती है, इसलिए विवेचकों को शुरू से अंत तक बहुत सावधानीपूर्वक कार्रवाई करनी चाहिए।
एसएसपी अग्रवाल ने नशीली टेबलेट व कैप्सूल के मामलों में की जाने वाली कार्यवाही, धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत व्यक्तिगत तलाशी की विधि, घटनास्थल पर स्पष्ट एवं त्रुटिरहित दस्तावेज तैयार करने तथा ओवरराइटिंग से बचने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सेंपलिंग कार्यवाही के बाद जप्तशुदा दवाइयों या मादक पदार्थों को तत्काल परीक्षण के लिए एफएसएल भेजने, संपत्ति पत्रक में सही तरीके से सील लगाने तथा साक्ष्य की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


