खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कोतवाली पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पातररास पटवारी कालोनी के आगे दन्तेवाड़ा के एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब डम्प कर रखा गया है, सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पातररास पटवारी कालोनी के आगे घर के पास पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खड़ा था। पुलिस को आता देख युवक अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल का आड़ लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद ग्राम पातररास के सूने मकान में छापा मारकर पुलिस ने 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ही एक स्कूटी 1 एवं 1 मोटर सायकल भी जप्त किया गया है, इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा धनंजय सिन्हा ने बताया कि दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा आज शनिवार काे 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं 1 स्कुटी, 1 मोटर सायकल जप्त करने में सफलता मिली है। दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा मौके पर मिले स्कुटी, मोटर सायकल के अलावा घर के कमरे की जांच करने पर कुल 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिला, जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया, पुलिस मौके से फरार आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है, मामले में फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जायेगा, पुलिस ने जप्त अवैध शराब कुल 35 पेटी, जप्त वाहन हीरो होण्डा ग्लेमर व एक्टीवा स्कुटी सभी मिलाकर 2 लाख 53 हजार 200 रूपये आंकी गई है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


