खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव में शुक्रवार रात एक भयावह घटना ने गांववालों को झकझोर दिया। जहां अंधविश्वास के चलते 71 वर्षीय वृद्ध महिला फूलमइत बाई की एक युवक ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार आरोपी पहाड़ी कोरवा छंदनू राम (उम्र 31 वर्ष), पिता मंगरू अपने बच्चों के बार-बार बीमार होने के शक में वृद्ध महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगा बैठा था। इसी अंधविश्वास और शक ने उसे हैवान बना दिया और उसने महिला की हत्या कर दी।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतिका रात में खाना खाकर अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर कई बार डंडे से वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना शनिवार सुबह मिलते ही बगीचा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार और एसडीओपी दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बगीचा एसडीओपी दिलीप कोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह जघन्य घटना इलाके में डर का माहौल पैदा कर गई है।
Trending
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती


