खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जल संरक्षण की दिशा में बस्तर की महिलाओं की पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित जल महोत्सव में बस्तर विकासखंड के ग्राम परचनपाल की महिला जल वाहिनी सदस्य श्रीमती पिंकी नेताम को उनके उत्कृष्ट जल सेवा भाव और समर्पण के लिए पेयजल एवं जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की कुल 13 महिला जल वाहिनी के सदस्यों को यह सम्मान मिला।
पिंकी नेताम की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक जागरूकता और भागीदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि गांव की महिला जल वाहिनी लगातार “पानी बचाओ अभियान” को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक कर रही है। महिला जल वाहिनी द्वारा गांव में कई व्यवहारिक उपाय अपनाए जा रहे हैं। इनमें पानी की नियमित जांच, शुद्ध पेयजल के उपयोग को बढ़ावा, सार्वजनिक नलों से पानी का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग, और किचन व बाथरूम के अपशिष्ट जल का किचन गार्डन में पुनः उपयोग शामिल है। इसके साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण तथा बरसाती पानी का डबरी और तालाबों में संचयन जैसे प्रयास भी किए जा रहे हैं। बस्तर के परचनपाल गांव की यह पहल यह साबित करती है कि यदि सामूहिक इच्छाशक्ति और जागरूकता हो, तो जल संकट जैसी गंभीर समस्या का समाधान भी संभव है। पिंकी नेताम और उनकी टीम आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
पिंकी नेताम बताती हैं कि इन प्रयासों के चलते अब गांव में जल संरक्षण केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है। इस मुहिम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ ग्रामीणों और पंचायत पदाधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


