खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगरपालिक निगम, जगदलपुर द्वारा आगामी बजट वर्ष 2026-27 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवाओं गणमान्यजनों एवं मीडिया के सदस्यो से शहर विकास हेतु सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। नगर निगम द्वारा सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, उद्यान विकास, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर ठोस एवं व्यवहारिक सुझाव मांगे गए हैं, ताकि आगामी बजट शहर की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।
इस संबंध में महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही एक मजबूत, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बजट तैयार किया जा सकता है। महापौर ने सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे अपने वार्ड एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार रचनात्मक सुझाव अवश्य प्रेषित करें।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सुझावों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर उन्हें बजट निर्माण प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा। बजट को सामान्य सभा से स्वीकृत कराकर राशि के आबंटन हेतु राज्य सरकार को भेजा जाएगा । राशि उपलब्धता के आधार पर शहर विकास का खांचा खींचा जाएगा । सभी नागरिक अपने सुझाव ई-मेल (jagdalpurnagarnigam@yahoo.com), व्हाट्सएप (8839522213) अथवा सीधे महापौर कार्यालय, नगर निगम जगदलपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। नगर निगम ने पुनः सभी नगरवासियों से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि सामूहिक प्रयासों से जगदलपुर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


