खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गर्मी की तपिश के बीच हो रही हल्की बारिश से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 9 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आ सकती है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार मनोरा, कांसाबेल और जशपुरनगर में 1-1 सेमी बारिश हुई।
छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में स्थित उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के आंतरिक भाग से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है।
आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी में इजाफा हो सकता है।
रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


