खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है। हालांकि, अगले चार दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत भी मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 27 मार्च को छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


