खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लगातार तापमान बढ़ रहा है। शनिवार को दिन में सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। अभी से ही घरों में एसी-कूलर चालू हो गए हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं।
प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सिलयस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उड़ीसा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। यहीं से एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 8 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार हैं। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


