खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के युवा फिल्मकार एस अंशु धुरंधर को कोलकाता में आयोजित इंटरनेशनल स्टार फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (ISFFA) 2026 में भारतीय फिल्म श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के जननायक दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर आधारित नौ वर्षों के गहन शोध से निर्मित डॉक्यूमेंट्री के लिए प्रदान किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विश्व के 70 देशों से सैकड़ों फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत स्टोरी टेलिंग, रचनात्मकता, तकनीकी गुणवत्ता और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे विभिन्न मानकों पर फिल्मों का मूल्यांकन किया गया। 27 फरवरी को कोलकाता स्थित राज्य युवा केंद्र परिसर के विवेकानंद ऑडिटोरियम में नामांकित फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई तथा 28 फरवरी को आयोजित समारोह में विजेताओं को अवार्ड प्रदान किए गए।
फेस्टिवल निदेशक सैकत दास ने बताया कि बड़ी संख्या में प्राप्त प्रविष्टियों में से केवल कुछ ही फिल्मों को अंतिम चरण तक पहुंचने का अवसर मिला। उन्होंने शोध आधारित ऐतिहासिक विषय पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति और तकनीकी संतुलन की सराहना की। मार्च माह में इसी फिल्म का चयन बंगाल फिल्म एंड टेलीविजन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 11वें बंगाल इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (BISFF) के लिए भी किया गया है।
एस अंशु धुरंधर 9 वर्ष की आयु से लेखन तथा 16 वर्ष की आयु से फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। अब तक वे पांच फिल्मों का निर्देशन और चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। वर्तमान में दो पुस्तकें और तीन फिल्में निर्माणाधीन हैं। देश-विदेश के 10 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में उनके कार्यों का चयन एवं सम्मान हो चुका है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


