खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। घरेलू विवाद के कारण बड़े भाई को फावड़ा से हमला कर छोटे भाई ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी निवासी अशोक यादव और उसका छोटा भाई मनोज यादव दोनों मजदूरी का काम करते थे। दोनों के मध्य घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। रविवार 10 मई की शाम अशोक और मनोज के बीच विवाद हुआ।
विवाद इतना बढ़ गया कि घर में रखे फावड़े से मनोज ने अशोक पर घर में रखे फावड़े से हमला कर दिया। घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों की मदद से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। डॉयल 108 एंबुलेंस की मदद से अशोक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देख रायपुर रेफर किया गया। परिजन और मेडिकल टीम उसे रायपुर लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में ही अशोक ने दम तोड़ दिया। शव फिलहाल मेकाहारा की मरचूरी में रखा गया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
Trending
- सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा
- वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर
- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह
- मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल


