खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार बुधवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित आस्था हॉल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने की, जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारियों और जिले के गैस एजेंसी संचालकों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए जिले की 14 गैस एजेंसियों के संचालकों और प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि वर्तमान में गैस सिलेंडरों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, और नियमित रूप से गैस का लोड प्राप्त हो रहा है। संचालकों ने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बिना किसी बाधा के निरंतर जारी है।
इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियों को निर्देश जारी किए कि वे प्रतिदिन के स्टॉक और आने वाले लोड की जानकारी अनिवार्य रूप से साझा करें। प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया कि होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए, ताकि आम जनता को अपने घरों तक ईंधन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में खाद्य विभाग के समस्त अधिकारी और जिले की सभी प्रमुख गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


