खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की ग्राम पंचायत मसोरा में स्वास्थ्य विभाग ने अब प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एक्स-रे जैसी सुविधा भी गांव में ही उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रदान की गई। आम तौर पर स्वास्थ्य शिविरों में केवल सामान्य जांचें जैसे ब्लड टेस्ट और छोटी-मोटी बीमारियों का उपचार होता था। हालांकि, ग्रामीणों की मांग पर इस बार स्वास्थ्य विभाग ने एक्स-रे मशीन को सीधे पंचायत भवन तक पहुंचाया। इस कदम से ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए शहर या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
शिविर में लगभग 60 ग्रामीणों का पंचायत भवन में ही एक्स-रे किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने मौके पर ही मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयों का वितरण भी किया। इस पहल से ग्रामीणों का समय बचा और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान व उपचार संभव हो सका। ग्रामीणों ने इस सुविधा की सराहना की है। उन्होंने बताया कि पहले एक्स-रे जैसी जांच के लिए उन्हें दूर के अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। पंचायत स्तर पर यह सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


