खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में गिरते भू-जल स्तर को रोकने और गांवों को जल आत्मनिर्भर बनाने ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। जिले में 3,443 जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें मुख्य रूप से कंटूर ट्रेंच, लूज बोल्डर, गैबियन, चेकडैम, सोक पिट और डबरी शामिल हैं। इनका उद्देश्य बारिश के पानी को अधिकतम मात्रा में रोककर भू-जल स्तर बढ़ाना है।
जिपं सीईओ हरेश मंडावी ने बताया कि जिले में अब तक 58 कंटूर ट्रेंच प्रोजेक्ट के माध्यम से करीब 43,500 ट्रेंच खोदी जा चुकी हैं। कोकानपुर, आलबेड़ा, कापसी और धनेलीकन्हार ग्राम पंचायतों में काम प्रमुखता से किया गया है। योजना जीआईएस तकनीक के जरिए रिज टू वैली सिद्धांत पर तैयार की गई है, जिससे पहाड़ी से बहने वाला पानी घाटी तक पहुंचने से पहले ही संरचनाओं में रुक सके। पहाड़ियों पर ट्रेंच- पहाड़ी ढलानों पर समान ऊंचाई की रेखाओं में खोदी गई कंटूर ट्रेंच बारिश के पानी को रोककर जमीन में रिसने का मौका देती हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


