खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। बेमौसम बारिश और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल, थाना मोतीनाला क्षेत्र का रहने वाला था।
घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है, जहां नेन सिंह धुर्वे गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था। वह रोज की तरह अपने साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी।
बारिश से बचने के लिए नेन सिंह पास ही एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से नेन सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना इतनी भयावह थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य साथियों में अफरा-तफरी मच गई। बारिश थमने के बाद साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती


