खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश और शिकार की कोशिश करने वाले ओडिशा के दो आरोपियों को वन विभाग की एंटी-पोचिंग टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से धनुष, तीर सहित अन्य शिकार सामग्री भी बरामद की गई है।
मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक गुरूनाथन एन., उप संचालक वरुण जैन और वनमंडलाधिकारी अजीज खान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने ओडिशा के कटफाड़ क्षेत्र के ग्राम गंटियापाड़ा में दबिश दी, जहां जयराम पाहारिया और उसके साथी बरनसिंग पाहारिया के घर की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान 2 धनुष, 5 तीर और अन्य शिकार उपकरण बरामद किए गए। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रात के समय अवैध रूप से प्रवेश कर शिकार की कोशिश करना स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने पूर्व में हुए शिकार मामलों में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
नवनियुक्त रेंजर दिनेश चौधरी के नेतृत्व में चल रही इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के साथ अब टाइगर रिजर्व की टीम ओडिशा के अंदरूनी क्षेत्रों तक गश्त बढ़ा रही है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में वन अधिकारियों, एंटी-पोचिंग टीम और स्नाइफर डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका रही, जिससे वन्यजीव संरक्षण को लेकर विभाग की सख्ती साफ नजर आ रही है।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


