खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। शहर की सामाजिक संस्था अनोखी सोच ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों का दिल जीत लिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी का पूरा जिम्मा उठाकर संस्था ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
संस्था ने बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक युवती की शादी का बीड़ा उठाया और वन देवी मंदिर में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। शादी की पूरी व्यवस्था अनोखी सोच संस्था के सदस्यों ने मिलकर की।
आम तौर पर शादियों में ढोल-नगाड़ों के साथ बारात, नाचते-गाते बाराती और भव्य स्वागत देखने को मिलता है, लेकिन अंबिकापुर में हुई यह शादी अपनी खास वजह से चर्चा का विषय बन गई। इस विवाह समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद के साथ उपहार भी भेंट किए।
संस्था की ओर से बारातियों और मेहमानों के स्वागत, भोजन और अन्य सभी व्यवस्थाएं की गईं। पूरे रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं के साथ संपन्न हुई इस शादी ने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से किसी जरूरतमंद परिवार की बड़ी जिम्मेदारी भी आसानी से निभाई जा सकती है। अनोखी सोच संस्था के इस सराहनीय कदम की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


