खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत सचिव पारा हीरानार में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण मेहरू यादव (55) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि हत्या के वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस आज मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके साथ ही विवेचना के दैरान इसमें शामिल दाे आरोपियों को पकड़ लिया गया है जांच जारी है।
गीदम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मेहरू यादव (55) निवासी हिरानार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल के अंदर आरोपियों के परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था। इसी शक के चलते बीती रात गांव के ही दो चचेरे भाई अमित लेकामी (26) और दशमु (45) मृतक मेहरू यादव के घर में घुस गए। दोनों ने धारदार चाकू से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, मामले की जांच भी चल रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


