खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में स्थित आरोग्य अस्पताल फिर एक बार विवादों में गिर चुका है, इस बार आरोग्यम अस्पताल में भर्ती पिता के ईलाज में लापरवाही बरतने को लेकर उसका बेटा इतना आक्रोशित हुआ, की उसने अस्पताल में जमकर न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि अस्पताल के स्टाफ की पिटाई भी कर दी।

दरअसल, राजनांदगांव निवासी राकेश यादव अपने पिता के किडनी के इलाज के लिए 10 दिन पहले आरोग्यम अस्पताल में भर्ती किया था।लेकिन स्तिथी में सुधार नहीं आने पर उसने डॉक्टर से बात की तब प्लेट रेट कम होने की जानकारी दी गई। प्लेट रेट दिया गया लेकिन फिर भी हालत में सुधार नहीं आया। तब डॉक्टरों ने उन्हें अंतिम स्थिति होने की जानकारी देते हुए मेहमानों को बुला लेने का बात कह दी।

इसके बाद प्रार्थी ने नागपुर के डॉक्टरों से सलाह लिया। जिसके बाद आज 3 बजे तक उसे नागपुर ले जाना था। जिसकी तैयारी प्रार्थी ने कल रात से कर रखी थी। लेकिन आरोग्य हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें आज सुबह 9 बजे का डिस्चार्ज बोलकर 3 बजे तक झुलाते रहे। जिस पर प्रार्थी आक्रोशित होकर उपद्रव मचाने लगा।

इधर इस मामले को लेकर हमने अस्पताल प्रबंधन से भी बातचीत कर असल बात जानने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया से कोई भी चर्चा करने से इंकार कर दिया।