खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। पालनार क्षेत्र में शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तेजी और गंभीरता दिखाते हुए महज तीन दिनों के भीतर जांच पूरी कर FIR दर्ज कर ली है।
प्रारंभिक जांच, सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर विधिसम्मत कार्रवाई की। जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट को अहम साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने संबंधित पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की। मामले में ठेकेदार देव आशीष मंडल, एपीओ छवितेश डोंगरे और सब इंजीनियर शैलेश वासम को आरोपी बनाया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के अनुसार, कार्रवाई करते हुए ठेकेदार देव आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एपीओ छवितेश डोंगरे और सब इंजीनियर शैलेश वासम फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। बीजापुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि संवेदनशील मामलों में भी कानून के अनुसार तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


