वैभव शिव पांडेय बने महासचिव, तृप्ति सोनी संयुक्त सचिव
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपर में 5 साल बाद प्रेस क्लब का चुनाव आज संपन्न हुआ, जिसके बाद मतगणना की गई, रायपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष बने प्रफुल्ल ठाकुर, संदीप शुक्ला उपाध्यक्ष, महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी की जीत हुई है। कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव बमलेश्वर ( अरविंद) सोनवानी ने जीत दर्ज की है।
बता दें कि रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ। जिसमे पहली बार जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन कराया गया। चुनाव में 5 पैनल से 6 पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान पर थे। प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला था।
संयुक्त सचिव के लिए तृप्ति सोनी को 232 तो वही अरविंद सोनवानी को 194 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए रमन हलवाई को 218 वोट मिले। वहीं महासचिव पद के लिए डॉ वैभव शिव पांडेय को 197 वोट मिले इस तरह संकल्प पैनल के 4 और संगवारी पैनल के दो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

