खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।
संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा देशभर के किसान मुख्य सड़कों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जाम करेंगे। इस दौरान, खासकर पंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे।
प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों को पत्र जारी
किसानों के बंद को प्रदेश कांग्रेस ने समर्थन लेने का फैसला किया है। 16 फरवरी की बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है।

