Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे। छग राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर “शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण – वर्तमान प्रणाली में चुनौतियां और समाधान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। प्रदेशभर के शिक्षक, विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्व-सहायता समूह की महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम…

Read More

*मुख्यमंत्री  साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में भरपूर वन संपदा उपलब्ध है। देश…

Read More

*नए शिक्षा सत्र पर मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को दी शुभकामनाएं* KWNS- रायपुर l नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा है— “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो।” मुख्यमंत्री  साय ने स्कूली बच्चों से कहा है कि नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ एक नई शुरुआत हो रही है। आज का यह दिन हम सभी के लिए विशेष है। उन्होंने…

Read More

*दंतेवाड़ा के युवाओं की आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरणादायक यात्रा *आईआईएम में उद्यमिता प्रशिक्षण से बदली जीवन की दिशा* KWNS –  रायपुर l कभी चुनौतियों से जूझते रहे दंतेवाड़ा के युवाओं के जीवन में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है। यह बदलाव आया है एक अनोखी और अभूतपूर्व पहल के माध्यम से जिसके केंद्र में हैं भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम रायपुर, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार। 13 जून 2025 को जब आईआईएम रायपुर में उद्यमिता सर्टिफिकेट प्रोग्राम बैच-2 का समापन हुआ, तो मंच पर केवल प्रमाण पत्र नहीं बांटे गए, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख दिए…

Read More

शासन की पहल से शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधारक-  ग्रामीण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं समतुल्य बनाने के उद्देश्य से संचालित शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द की प्राथमिक शाला पोड़ी खुर्द और हरापारा में नवीन शिक्षक पदस्थ किए गए हैं, जिससे एकल शिक्षक व्यवस्था से जूझ रहे इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी अब दूर हो गई है। पोड़ी खुर्द के रहने वाले ग्रामीण श्री शोहन ने बताया कि पहले दोनों प्राथमिक शालाएं केवल एक-एक…

Read More

वनांचल से लेकर नगर तक की महिलाओं को मिल रही लाभ, सशक्तिकरण की ओर मजबूती से कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बन चुकी महतारी वंदन योजना ने अब तक लाखों महिलाओं के जीवन में नई रोशनी ला दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित यह योजना न केवल आर्थिक सहारा बनी है, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान से परिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा भी दे रही है। सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र छिंदगढ़ की…

Read More

गुलाल, तिलक और मिठाई से हुआ नन्हें विद्यार्थियों का स्वागत बेमेतरा में शाला प्रवेश उत्सव: शिक्षा, संस्कार और संकल्प का संगम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करने के उद्देश्य से आज ग्राम मोहरेंगा, विकासखंड बेमेतरा (विधानसभा नवागढ़) स्थित पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल थे। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष…

Read More

शुद्ध पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता और जागरूकता से डायरिया पर नियंत्रण की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिला चिकित्सालय परिसर स्थित 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल बेमेतरा में स्टॉप डायरिया अभियान 2025 का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़ के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक निराला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुलता बंजारे, अस्पताल सलाहकार डॉ. स्वाति यदु, जिला मीडिया प्रभारी…

Read More

आज उद्बोधन नहीं, समझने की जरूरत है: विधायक दीपेश साहू खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जल-वन-जन “एक प्राकृतिक बंधन” अभियान के अंतर्गत आज बेमेतरा शहर में जन-जागरूकता हेतु भव्य पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्थानीय जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर पुनः वहीं समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू रहे। उन्होंने रैली समापन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं जिले में जल संकट के कारणों को रेखांकित करते हुए आगामी जुलाई माह में…

Read More

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव बच्चे बने बाल अतिथि, तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर किया गया स्वागत खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज सरकण्डा स्थित पीएमसेजेस कन्या शाला में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने स्कूल में विभिन्न कार्यों के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। यह आयोजन न केवल नए विद्यार्थियों के प्रवेश का प्रतीक था बल्कि शिक्षा के उज्जवल भविष्य की ओर उनका पहला कदम भी…

Read More