Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। सुबह 9.30 बजे से सांसदों और विधायकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। आज भी 4 सत्र होंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, संगठन के बीएल संतोष प्रशिक्षण देंगे। बता दें कि पहले दिन 10 सांसद, 10 मंत्री, 50 से अधिक विधायक शामिल हुए थे। इस दौरान सांसदों और विधायकों को संगठन की कार्य नीति का प्रशिक्षण दिया गया था।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई…
छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, घने वन क्षेत्र और विविध जनजातीय समुदायों के लिए जाना जाता है, लंबे समय से नक्सलवाद की चुनौती से जूझता रहा है। बस्तर के विकास में बाधक रहे नक्सलवाद के अब यहां से नक्सल उन्मूलन की अंतिम लड़ाई जारी है। बस्तर संभाग अपनी कला एवं संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है अकेले बस्तर संभाग में ही हल्बी, गोड़ी, भतरी दोलरी जैसे पारंपरिक बोली, बोली जाती है। वर्षों से अशांत रहे बस्तर अंचल में ढोल और मांदर की थाप अब फिर से सुनाई देने लगेगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर। कलेक्टर के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया जिसमें जिले भर के लगभग 15000 छात्र-छात्राओं ने घर-घर से निकलने वाले एकल उपयोगी प्लास्टिक के एकत्रीकरण हेतु व्यापक स्तर पर भागीदारी की। इस अभिनव पहल में न केवल छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ आगे आए बल्कि उनके अभिभावकों ने भी बच्चों का भरपूर सहयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बच्चों ने अपने घरों से अनुपयोगी प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन की थैलियां एवं अन्य सिंगल यूज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वास्थ्य सेवा विस्तार के विजन को साकार करते हुए, अंबिकापुर जिले के नवापारा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूसीएचसी) ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को नवापारा यूसीएचसी में न्यूरोब्लास्टोमा से पीड़ित एक मासूम बच्चे को सफलतापूर्वक कीमोथेरेपी की चौथी साइकिल दी गई। यह पहली बार है जब नवापारा सीएचसी में किसी बाल कैंसर मरीज को कीमोथेरेपी दी गई है, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को कीमोथेरेपी…
प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में तहसील सारागांव निवासी देव कुमार राठौर ने पैतृक कृषि भूमि के निकट डम्प राखड़ के राख बरसात के पानी के कारण बहकर खेत में आने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।…
बारिश में सड़क गड्ढों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, लोक सेवा गांरटी से प्राप्त आवेदन की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को बारिश के मौसम में अलर्ट मोड रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों, विशेषकर रिहायशी इलाकों में पानी भरने की…
“अगर आयुष्मान योजना न होती, तो मैं शायद अपना पैर खो देता- अर्जुन सिंह खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अब जनजीवन में परिवर्तन की एक सशक्त मिसाल बन चुकी है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के हजारों परिवारों को इस योजना ने इलाज का भरोसा और जीवन की नई उम्मीद दी है। बलरामपुर जिला के ग्राम महावीरगंज निवासी अर्जुन सिंह , जो एक सामान्य कृषक हैं। सिंह मधुमेह से पीड़ित हैं उनके पैर में कुछ समय पूर्व एक गहरा घाव हो गया था, जो आगे चलकर डायबेटिक फूट में तब्दील होने…
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा की नई उपलब्धि: 70 वर्षीय मरीज की दुर्लभ ‘कैरोटिड आर्टरी’ सर्जरी से बचाई गई जान
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक दुर्लभ और जोखिमपूर्ण सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज की जान बचाई गई। मरीज के गले की नस कैरोटिड आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसे कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी नामक जटिल सर्जरी से सफलतापूर्वक हटाया गया। यह सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं उनकी टीम द्वारा की गई। डॉ. साहू के अनुसार यह सर्जरी राज्य में इस प्रकार की प्रथम एवं अत्यंत दुर्लभ सर्जरी है। मरीज को थी लकवे और दृष्टिदोष की शिकायत बालाघाट निवासी 70 वर्षीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज- सरगुजा। छत्तीसगढ़ के हिल स्टेशन मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी ने शिविर की गरिमा बढ़ा दी। नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को “हमारा विचार और पंच प्रण” विषय पर प्रशिक्षण दिया। शिविर के पहले दिन भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के कांग्रेस पर तीखे हमले भी चर्चा का केंद्र रहे। * राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन: पार्टी रीति-नीति पर 2 घंटे का सत्र शिविर के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले सत्र को…

