Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने मजबूत खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने शानदार रक्षा और आक्रमण का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बनाए रखा। दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए छत्तीसगढ़ की कप्तान किरण पिस्दा ने एक महत्वपूर्ण गोल…
पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत संतुलन, शक्ति एवं लचीलापन का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मल्लखंभ जो कि भारत की प्राचीन खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, को इस प्रतियोगिता में डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया है। इसके माध्यम से पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई। महासमुंद पुलिस ने अफीम पोस्त डोडा तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा, जिसकी अनुमानित कीमत 2.14 करोड़, 1 पिकअप वाहन (HR46 F 4848), 2 मोबाइल फोन। जिसकी कीमत 2.25 करोड़ बताई जा रही है। एनएच-53, रेहटीखोल के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर पिकअप को पकड़ा है। जिसमें हरविंदर सिंह (करनाल, हरियाणा), सत्यवान वाल्मीकि (करनाल, हरियाणा) निवासी थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ झारखंड के गुमला से रायपुर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए संचालित ‘नियद नेल्लानार’ (आपका अच्छा गाँव) योजना अब धरातल पर सार्थक परिणाम दे रही है। जिला बीजापुर के दुर्गम क्षेत्र ग्राम पालनार में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के खुलने से 28 जनवरी 2026 से अब तक सैकड़ों ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रिकॉर्ड ओपीडी और इनडोर सुविधाएं पालनार और आस-पास के गांवों में स्वास्थ्य के प्रति आई इस जागरूकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस अल्प…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार घाटी के नीचे बसे सुदूर गांव कुधूर, धरमाबेड़ा, चंदेला, ककनार और पालम जो कभी वामपंथी आतंक के गढ़ माने जाते थे, आज मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। इन गांवों के निवासियों के लिए पक्की सड़क का निर्माण एक ऐसा सपना था, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था, क्योंकि घाटी की दुर्गम ढलान और माओवाद के साये ने विकास के हर…
बोकाखात में ‘खेलो इंडिया सेंटर’ के एक कोच के कहने पर साल 2022 में देबी ने पावर लिफ्टिंग छोड़कर कुश्ती को अपनाया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘जब हालात मुश्किल होते हैं, तो मजबूत लोग आगे बढ़ते हैं- यह एक मशहूर कहावत है जो खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की ललक को बयां करती है। असम की महिला पहलवान देबी डायमारी की कहानी बाधाओं को पार करने की इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आखिरकार देबी को उन सभी प्रयासों का फल तब मिला, जब उन्होंने यहां ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ में महिलाओं की 62 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।…
जशपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में खुली विकास की नई राह खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। गाँव में कभी बस की पहुँच नहीं थी, आज वहाँ बस के आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। सड़क पर बस दिखते ही बच्चे हाथ हिलाकर खुशी जाहिर करते हैं और हॉर्न की आवाज़ सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आते हैं- एक नई उम्मीद के साथ। यह उम्मीद अब शहर मुख्यालय, नगर मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालय तक आसान पहुँच की है। यात्री बस में बैठकर लोग उन दिनों को याद करते हैं, जब उन्हें पैदल या किसी निजी वाहन के सहारे दूसरे स्थानों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिलें के पिथौरा विकासखंड का ग्राम बिराजपाली आज “हर घर जल” के लक्ष्य का हासिल कर लिया है। कभी पेयजल के लिए हैंडपंप और दूरस्थ स्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीण अब घर बैठे स्वच्छ पानी का लाभ उठा रहे हैं। इस सुविधा ने न केवल उनकी दिनचर्या को सरल बनाया है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। ग्राम बिराजपाली में 21 फरवरी 2026 को “हर घर जल” का सफल प्रमाणीकरण किया गया। योजना के तहत गांव के 182 घरों को नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे प्रत्येक परिवार तक नियमित रूप से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आज अमित जोगी को दोषी मानते हुए 3 हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट के इस फैसले पर दिवंगत रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने संतोष जताते हुए कहा कि आज उनके परिवार को पूर्णतः न्याय मिला है। अंततः सत्य की जीत हुई है। यही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है। सतीश जग्गी ने हाई कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में कहा शुरू से ही वे सीबीआई जांच चाहते थे। सीबीआई ने इस मामले में साक्ष्य जुटाए और अपने केस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। पुलिस ने ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी, बड़े भाई और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामकुमार साय आदतन शराबी था और उसकी खुद की ही बेटी पर बुरी नजर थी। रोजाना की पारिवारिक कलह और मृतक के आचरण से तंग आकर उसकी पत्नी, बड़े भाई और एक अन्य सहयोगी ने गमछे से गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। 29 मार्च की रात ग्राम बिनौरी निवासी रामकुमार साय 37 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई…

